हवामहल के झरोखों का आकर्षण कायम, 19 वर्षों में 1.33 करोड़ से अधिक पर्यटकों का दीदार

भ्रमण के दौरान स्मारक परिसर में खोया कीमती सामान पाकर खिले पर्यटकों के चेहरे

हवामहल के झरोखों का आकर्षण कायम, 19 वर्षों में 1.33 करोड़ से अधिक पर्यटकों का दीदार
हवामहल प्रशासन ने 2015 से 12 जुलाई 2026 तक इन 11 सालों के दौरान 691 पर्यटकों को उनका खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित वापस लौटाया। खासबात ये देखने को मिली कि यूएसए के पर्यटक को जब अपना खोया कीमती सामान वापस मिला तो उन्होंने इस बात की खुशी खोया-पाया रजिस्टर में रोचक तरीके से बयां की।

जयपुर। हवामहल प्रशासन ने 2015 से 12 जुलाई 2026 तक इन 11 सालों के दौरान 691 पर्यटकों को उनका खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित वापस लौटाया है। खासबात ये देखने को मिली कि यूएसए के पर्यटक को जब अपना खोया कीमती सामान वापस मिला तो उन्होंने इस बात की खुशी खोया-पाया रजिस्टर में रोचक तरीके से बयां की। उन्होंने लिखा 'थैंक्यू सो मच फॉर हैल्प मी, आप अमेजिंग और अच्छे व्यक्ति हैं'। इसके साथ ही उन्होंने यूएसए लिखकर सांकेतिक तौर पर अपने देश के झण्डे का चित्र भी बनाया। दिलचस्प बात ये है कि हवा महल के रतन मंदिर और द्वितीय चौक ऐसे स्थान है, जहां सबसे अधिक सामान गुम होता है। 

देश-विदेश के पर्यटकों का मिला सामान- हवामहल में घूमने आए गुरुग्राम, पुणे, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़, भीलवाड़ा, कर्नाटक, पंजाब, पटना, पश्चिम बंगाल, जोधपुर, मुंबई, सूरत, मध्यप्रदेश, नागपुर तथा यूएसए से आए पर्यटकों का सामान सुरक्षित लौटाया गया। 
 क्या-क्या मिला- परिसर में अब तक मिले सामान में बैग, मोबाइल फोन, पर्स, जैकेट, हेलमेट, एटीएम व डेबिट कार्ड, कैमरे, चश्मे, लैपटॉप व टैबलेट, सोने-चांदी के आभूषण, सहित लाखों रुपए की नकदी सहित अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं।

पर्यटकों को लौटाया जाता है गुम सामान
स्मारक में 19 सालों में 1,33,66,531 पर्यटक आए है। कई बार पर्यटक यहां अपना कीमती सामान रखकर भूल जाते हैं। जिन्हें उन्हें वापस लौटाया जाता है। 
सरोजनी चंचलानी, अधीक्षक, हवामहल।

सामान भूलने के प्रमुख कारण
टिकट लेते समय जल्दबाजी में पर्स काउंटर पर छोड़ देना। बैंच पर बैग या मोबाइल रखकर भूल जाना। फोटो खींचते समय सामान यहां-वहां रख देना।

Read More ऑपरेशन आग के तहत कार्रवाई, देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार 

पर्यटकों का कहना...  
हैदराबाद के पवन कुमार वर्मा का 42 हजार रुपए नकद और अन्य सामान से भरा बैग बैंच पर छूट गया था, जो उन्हें सुरक्षित वापस मिला। उन्होंने हवामहल प्रशासन की ईमानदारी की प्रशंसा की। जयपुर की आभा कुमारी का करीब 70 हजार रुपए मूल्य का सोने का झुमका रतन मंदिर क्षेत्र में खो गया था। प्रशासन की मदद से वह सुरक्षित मिल गया। रांची (झारखंड़) की प्रीति रानी बैंच पर पर्स भूल गई थीं। बाद में कार्यालय से उन्हें उनका पर्स तीन हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेजों सहित सुरक्षित वापस मिला।

Read More ईदगाह परिसर में लंगर खाने के बाद मची अफरा-तफरी, 500 से ज्यादा लोग बीमार

19 वर्षों में पर्यटकों की 
संख्या (2006-07 से 2024-25)
घरेलू पर्यटक : 1,27,03,016
विदेशी पर्यटक : 6,63,515
कुल पर्यटक : 1,33,66,531 

Read More बस में यात्री की जेब से 1.05 लाख रुपये उड़ाने वाला शातिर जेबकतरा गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद

इनका कहना :

हवामहल स्मारक में 19 सालों के दौरान 1,33,66,531 पर्यटकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। खाय बात यह है कि स्मारक परिसर में पर्यटकों के खोए कीमती सामानों को भी पर्यटकों को वापस दिए गए है।

-      - सरोजनी चंचलानी , अधीक्षक, हवामहल स्मारम

Post Comment

Comment List

Latest News

बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने हूती विद्रोहियों की नाकेबंदी की चेतावनी के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों...
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज