जयपुर दक्षिण पुलिस का बड़ा खुलासा : पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, 24 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस

हत्या की वजह: पत्नी का प्रेम प्रसंग

जयपुर दक्षिण पुलिस का बड़ा खुलासा : पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या, 24 घंटे में सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस

जयपुर दक्षिण पुलिस और मुहाना थाना पुलिस ने एक बड़े ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है

जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस और मुहाना थाना पुलिस ने एक बड़े ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाकर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की थी।

घटना का विवरण
16 मार्च 2025 को जयपुर दक्षिण के मुहाना थाना क्षेत्र में रिंग रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश मिली। सूचना मिलते ही डीसीपी जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मौके से मिले सुरागों और तकनीकी जांच के आधार पर मृतक की पहचान बलराम सैनी के रूप में की।

हत्या की वजह: पत्नी का प्रेम प्रसंग
धन्नलाल हडोली में सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी गोपालो देवी का दीनदयाल नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध था, जो पिछले पांच वर्षों से चल रहा था। धन्नालाल को जब इस बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद गोपालो देवी और दीनदयाल ने धन्नालाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

हत्या की योजना और वारदात
15 मार्च 2025 की रात गोपाली देवी ने धन्नालाल को बेहोशी की दवा देकर सुला दिया। इसके बाद प्रेमी दीनदयाल को बुलाकर दोनों ने मिलकर बलराम का गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने शव को मोटरसाइकिल पर लादकर रिंग रोड के पास जंगल में ले जाकर आग लगा दी।

Read More जूली ने साधा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना, कहा- सरकार-पुलिस का उद्देश्य महिला सुरक्षा नहीं, एफआईआर के आंकड़े कम करने की कोशिश

पुलिस की तत्परता और गिरफ्तारी
जयपुर दक्षिण पुलिस की टीम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की। लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी गोपालो देवी और उसके प्रेमी दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया।

Read More सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी

गिरफ्तार आरोपी
1. दीनदयाल कुमावत (303 वर्ष), निवासी काशीपुरा, थाना चौथ का बरवाड़ा
2. गोपालो देवी (42 वर्ष), निवासी नेवटा, जयपुर

Read More दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 20 अप्रैल

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल