कांग्रेस को बदनाम करने की राजनीती कर रही भाजपा : कांग्रेस चाहती है गतिरोध खत्म हो, सत्ता पक्ष को चिंता ही नहीं; बोले गहलोत...
फिलहाल विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना जारी रहेगा
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सदन में गतिरोध पहले भी बने हैं और उनका हल भी निकला है, लेकिन भाजपा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को टारगेट कर रही है।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा सदन में 7 दिन से जारी गतिरोध के बीच बजट अभिभाषण पर वाद-विवाद का आज अंतिम दिन है। सरकार की ओर से बजट अभिभाषण पर वाद-विवाद पर जवाब आना है। नेता प्रतिपक्ष का जवाब भी सदन में आना है, लेकिन गतिरोध अगर नहीं टूटा, तो उनका जवाब आना मुश्किल है। इस बीच कांग्रेस के विधायक विधानसभा के सामने विधायक आवास के लॉन में इकठ्ठा होकर विधानसभा के गेट पर धरने पर बैठ गए। जहां आपसी चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना जारी रहेगा।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सदन में गतिरोध पहले भी बने हैं और उनका हल भी निकला है, लेकिन भाजपा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को टारगेट कर रही है। भाजपा कांग्रेस को बदनाम करने की राजनीती कर रही है। कांग्रेस चाहती है गतिरोध खत्म हो, ताकि जनता की बात को रखा जा सके। सत्ता पक्ष को चिंता ही नहीं है, विपक्ष को अंदर बुलाएं और गतिरोध को समाप्त करें। जब सत्ता में थे, तब सदन की कार्रवाई के दौरान वासुदेव देवनानी का निलंबन कर दिया गया था, उसके बाद राजेंद्र राठौड़ ने खेद प्रकट किया था और जब राजेंद्र राठौड़ का निलंबन किया गया, तो गुलाबचंद कटारिया ने खेद प्रकट किया। भाजपा राजनीति कर रही, ताकि कांग्रेस बदनाम हो सके।
Comment List