गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा- महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी पूरी दुनिया को दे रहा मार्गदर्शन

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गांधी सर्किल पहुंचे

गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा-  महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी पूरी दुनिया को दे रहा मार्गदर्शन

गांधी जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि बिना हिंसा और वैमनस्य के भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है।

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जयपुर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय पहुंचकर दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘राम धुन’ का श्रवण कर बापू के जीवन मूल्यों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी पूरी दुनिया को मार्गदर्शन दे रहा है। गांधी जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि बिना हिंसा और वैमनस्य के भी बड़े से बड़ा परिवर्तन संभव है। वहीं, शास्त्री जी ने अपने सरल जीवन और ईमानदार राजनीति से भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया। उनका ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा आज भी हर नागरिक के हृदय में गूंजता है।

इसके बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री शर्मा गांधी सर्किल पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों ने गांधी जी के प्रिय भजनों का सामूहिक श्रवण किया। पूरे कार्यक्रम में सादगी और श्रद्धा का भाव साफ झलकता रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में शांति, अहिंसा व सद्भावना की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वहीं मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरा समारोह बापू के आदर्शों और शास्त्री जी की सादगी को याद करने का प्रतीक बन गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया