पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन : राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक, कहा- प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति 

देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का निधन : राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक, कहा- प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति 

राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई नेताओं ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शोक संदेश जारी कर कहा कि डूडी का निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रामेश्वर डूडी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। वे जनहित और विशेषकर किसान हितों के लिए सदैव सजग रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डूडी को एक जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने पंचायत समिति प्रधान, जिला प्रमुख, विधायक, सांसद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सदन में किसान मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले कुशल जनसेवक थे। देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। डूडी के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर व्याप्त है।

 

Read More ईसरदा से रामगढ़ बांध तक ERCP फीडर कार्य में तेजी, फरवरी से शुरू होगा निर्माण

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया