केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के खर्च की समीक्षा पर रहेगा फोकस, 8 जुलाई को होगी कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक

समन्वय पोर्टल से जुड़े मामलों पर भी चर्चा

केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के खर्च की समीक्षा पर रहेगा फोकस, 8 जुलाई को होगी कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 8 जुलाई को सुबह 10 बजे सचिवालय में कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक का प्रमुख फोकस केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में व्यय की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा रहेगा।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में 8 जुलाई को सुबह 10 बजे सचिवालय में कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक का प्रमुख फोकस केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में व्यय की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा रहेगा। इसमें सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव भाग लेंगे। बैठक में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए गए खर्च, बजट उपयोग और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

इसके अलावा हरियालो राजस्थान अभियान, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति, राजकाज और जनसंपर्क पोर्टल की मई-जून रिपोर्ट, डी-रेगुलेशन के प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति तथा समन्वय पोर्टल से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी। मुख्य सचिव विधानसभा के लंबित प्रश्नों, ध्यान आकर्षण प्रस्तावों और विशेष उल्लेख प्रस्तावों पर विभागों द्वारा दिए जा रहे उत्तरों की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही सुगमता एवं दिव्यांगजन समावेशन से संबंधित कार्यों की प्रगति का भी आकलन किया जाएगा। बैठक की तैयारियों के तहत सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 7 जुलाई को शाम 4 बजे तक सभी बिंदुओं पर अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सचिवालय को उपलब्ध कराएं, ताकि बैठक में विभागवार समीक्षा प्रभावी ढंग से की जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन