प्रदेश के 33 से अधिक जिलों को नई सड़कों का तोहफा, सड़क तंत्र होगा मजबूत

676.74 करोड़ रुपए के 77 कार्यों को मंजूरी 

प्रदेश के 33 से अधिक जिलों को नई सड़कों का तोहफा, सड़क तंत्र होगा मजबूत
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा। 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक सहमति प्रदान।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई है। इनकी अनुमानित लागत 676.74 करोड़ रुपए है।

इसके अंतर्गत अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चुरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, सलूम्बर, सिरोही एवं उदयपुर सहित 33 से अधिक जिले लाभान्वित होंगे। इन कार्यों में राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें एवं ग्रामीण श्रेणी की सड़कों का नवनिर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य सम्मिलित है। मुख्यमंत्री ने बजट 2026-27 में सड़क अवसंरचना को सवार्ेच्च प्राथमिकता दी है। यह 77 कार्यों की स्वीकृति उनके उस संकल्प का ठोस प्रमाण है, जिसके तहत प्रदेश के दूरदराज गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक हर नागरिक को बेहतर सड़क संपर्क सुलभ कराना सरकार का लक्ष्य है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश