8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली
13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली जाते समय तकनीकी खराबी के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाला एयर इंडिया का विमान आखिरकार 8 दिन बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इंजीनियरिंग टीम द्वारा आवश्यक मरम्मत और जांच पूरी करने के बाद विमान को खाली ही रवाना किया गया, जिससे एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जयपुर। एयर इंडिया के उस विमान को आखिरकार 8 दिन बाद तकनीकी खराबी से निजात मिल गई, जिसकी 13 सितंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। तकनीकी खराबी आने के बाद भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद से विमान जयपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा था। विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए इंजीनियरिंग टीम की ओर से आवश्यक जांच और मरम्मत का काम किया गया।
खराबी दूर होने के बाद सोमवार को विमान को खाली ही जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। एयर इंडिया के इस विमान के 8 दिन तक जयपुर एयरपोर्ट पर खड़े रहने से एयरपोर्ट के पार्किंग संसाधनों पर भी दबाव बना रहा। अब विमान के दिल्ली रवाना होने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 16:53:37
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट और $101 प्रति बैरल से नीचे फिसलने...

Comment List