अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी में बगावत के सुर तेज, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई

शेखावत के नेतृत्व में जिले की आठों सीटों पर खिला कमल

अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी में बगावत के सुर तेज, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई
अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पार्टी के भीतर नाराज नेताओं को मनाने की कोशिशें जारी हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कई बार कार्यकर्ता या नेता भावावेश में नामांकन दाखिल कर देते हैं, लेकिन समय रहते अधिकांश मान जाते हैं।

जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। पार्टी के भीतर नाराज नेताओं को मनाने की कोशिशें जारी हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कई बार कार्यकर्ता या नेता भावावेश में नामांकन दाखिल कर देते हैं, लेकिन समय रहते अधिकांश मान जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी में अनुशासन सर्वोपरि है, और जो पार्टी की मर्यादा का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत को भी याद करते हुए कहा कि शेखावत ने पाली को बीजेपी का अभेद्य दुर्ग बनाया। वे बाली से विधायक रहे और उस दौरान मैं पाली बीजेपी का जिला अध्यक्ष था। शेखावत के नेतृत्व में जिले की आठों सीटों पर कमल खिला और सांसद भी बीजेपी का बना। अंता उपचुनाव में बगावत की स्थिति को देखते हुए बीजेपी नेतृत्व अब डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। पार्टी संगठन बागी नेताओं को मनाने और चुनाव में एकजुट होकर उतरने की रणनीति पर काम कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी ; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी ; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बांदा में शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पैसे न...
पूनिया और अलका ने राज्यसभा के लिए भरे नामांकन, दोनों है भाजपा की उम्मीदवार
एएनटीएफ का डबल अटैक : पाली में एमडी बीकानेर में डोडा-चूरा बरामद, दो आरोपी पकडे़
नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल