प्रदेश में फिर से बदलेगा मौसम : तापमान में होगी गिरावट, सर्दी बढ़ने की संभावना  

सुबह से ही हल्की हवाएं चल रही थी

अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। 

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर कम होने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। इसके चलते वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 25 से 33 डिग्री यानी सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक दर्ज हो रहे हैं। इसका असर बुधवार को भी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिखाई दिया। हालांकि इन जिलों में सुबह से ही हल्की हवाएं चल रही थी, जिसके चलते तेज धूप से कुछ राहत रही और सर्दी का अहसास हुआ। साथ ही दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हुई। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 32 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। 

तापमान में होगी गिरावट, सर्दी बढ़ने की संभावना  
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री डिग्री गिरावट हो सकती है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 17 फरवरी के दौरान आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। 

 

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन
ज्वैलर्स एसोसिएशन, जयपुर की वर्ष 2026–28 की नई कार्यकारिणी का बुधवार को गठन। 15 सदस्यों का चुनाव 16 अप्रैल 2026...
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की सेक्सुअल असॉल्ट के बाद हत्या, मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटा
पश्चिम बंगाल का असली चुनावी युद्ध : मतदाता सूची से करीब 91 लाख लोगों के नाम, सड़कों पर बख्तरबंद दौड़ रही गाड़ियाँ
जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप : पारा 42 डिग्री के पार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं ; लू का भी अलर्ट