हड़ताल खत्म होने के आसार : आज वार्ता में बन सकती है सहमति, पांच दिन बाद लौट सकती है सफाई व्यवस्था

दोनों मुद्दों पर भी सकारात्मक समाधान

हड़ताल खत्म होने के आसार : आज वार्ता में बन सकती है सहमति, पांच दिन बाद लौट सकती है सफाई व्यवस्था
वाल्मीकि सफाई कर्मचारी हड़ताल बुधवार को पांचवें दिन भी जारी। हालांकि, लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बीच अब हड़ताल समाप्त होने की उम्मीद बढ़ गई। बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग में होने वाली वार्ता में सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच सहमति बनने के आसार।

जयपुर। वाल्मीकि सफाई कर्मचारी हड़ताल बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हालांकि, लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बीच अब हड़ताल समाप्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) में होने वाली वार्ता में सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच सहमति बनने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार, सफाई कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर पहले ही सहमति बन चुकी है। फिलहाल सफाई कर्मचारी भर्ती की नई विज्ञप्ति जारी करने तथा लंबित न्यायालयीन प्रकरणों से जुड़े अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर मामला अटका हुआ है। माना जा रहा है कि बुधवार की बैठक में इन दोनों मुद्दों पर भी सकारात्मक समाधान निकल सकता है।

यदि ऐसा होता है तो पिछले पांच दिनों से जारी हड़ताल समाप्त हो सकती है और शहर की सफाई व्यवस्था जल्द पटरी पर लौट आएगी। इधर, हड़ताल के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को मुरलीपुरा जोन में प्रदर्शन किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे सभी सफाई कर्मचारी निगम मुख्यालय पर एकत्रित होकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक के परिणाम पर अब कर्मचारियों के आंदोलन और राजधानी की सफाई व्यवस्था दोनों की दिशा तय होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन