प्रदेश में उर्वरकों का भरपूर भंडार : किसानों को नहीं होगी कोई कमी, कृषि आयुक्त ने कहा- दैनिक उपलब्धता पर की जा रही निगरानी

किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही

प्रदेश में उर्वरकों का भरपूर भंडार : किसानों को नहीं होगी कोई कमी, कृषि आयुक्त ने कहा- दैनिक उपलब्धता पर की जा रही निगरानी

खरीफ 2026 के लिए किसानों को उर्वरकों की कोई कमी नहीं होगी, कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने भरोसा दिलाया। प्रदेश में पर्याप्त भंडार और निरंतर आपूर्ति जारी है। अप्रैल-सितंबर हेतु बड़े आवंटन स्वीकृत किए गए हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए 61 चेक पोस्ट पर सख्त निगरानी भी शुरू कर दी गई है।

जयपुर। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कहा कि खरीफ की फसल के लिए किसानों को उर्वरकों की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। प्रदेश में उर्वरक के भरपूर भंडार हैं और उनकी निरंतर आपूर्ति जारी है। उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में गुरुवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोयल ने कहा कि राज्य सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर कड़ी निगरानी की जा रही है। राज्य सरकार केन्द्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

खरीफ  2026 के लिए अप्रैल से सितम्बर तक 11 लाख मैट्रिक टन यूरिया, 5.10 लाख मैट्रिक टन डीएपी, 1.50 लाख मैट्रिक टन एनपीके एवं 4 लाख मैट्रिक टन एसएसपी की मांग स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि केवल अप्रैल माह 2026 के लिए ही 78 हजार मैट्रिक टन यूरिया, 30 हजार मैट्रिक टन डीएपी तथा 28 हजार मैट्रिक टन एनपीके का आवंटन किया गया है जिसकी आपूर्ति निरंतर जारी है। उर्वरकों की जमाखोरी, अवैध परिवहन एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए 61 चेक पोस्ट स्थापित कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल