राहुल को जान से मारने की धमकी देना निंदनीय : पूर्व सीएम गहलोत का बीजेपी पर हमला, कहा- प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं

लोकतंत्र में ऐसी भाषा और इस सोच का कोई स्थान नहीं : गहलोत

राहुल को जान से मारने की धमकी देना निंदनीय : पूर्व सीएम गहलोत का बीजेपी पर हमला, कहा- प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लाइव टीवी पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के एक प्रवक्ता द्वारा जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लाइव टीवी पर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के एक प्रवक्ता द्वारा जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है। लोकतंत्र में ऐसी भाषा और इस सोच का कोई स्थान नहीं है।

गहलोत ने सोमवार को अपने बयान का वीडियो जारी कर कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभी तक भाजपा ने ऐसा बयान देने वाले प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं जो चिंता की बात हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की घृणा एवं नफरत की राजनीति उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगार एवं वोट चोरी की बात करते हैं और वोट चोरी का मुद्दा बना रहे है, इसलिए वोट चोरी के मुद्दे पर से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए क्या भाजपा प्रवक्ता इस तरह की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहिए कि इस तरह का मामला सामने आया हैं और इस पर संज्ञान लिया जा रहा है लेकिन इस तरह की कोई भावना अभी तक तो सामने आई नहीं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा बौखलाई हुई है और हताशा में ऐसी हरकतें कर रही है। गहलोत ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं हैं। जनता सब देख रही है और वह समय आने पर जवाब देगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती