लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद

25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था

लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार : साथी की तलाश तेज, लूट की चांदी से बनी सिल्ली बरामद
खोराबिसल पुलिस ने ज्वैलर्स पर जानलेवा हमला कर लाखों के जेवर लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से लूटी गई चांदी गलाकर बनाई गई करीब सात किलो सिल्ली और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद। मुख्य सरगना समेत आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज।

जयपुर। खोराबिसल पुलिस ने ज्वैलर्स पर जानलेवा हमला कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर गलाकर बनाई गई करीब सात किलो चांदी की सिल्ली और वारदात में इस्तेमाल की गई किराए की कार बरामद की गई है। मुख्य सरगना समेत गिरफ्तार आरोपियों पर लूट, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि खोराबीसल थाना क्षेत्र के गांव नांगल लाड़ी में 3 जुलाई की रात ज्वैलर्स शंकरलाल शर्मा पर जानलेवा हमला कर सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लूटने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया।

 

वारदात के बाद फरार आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मुख्य सरगना कमलेश बाज्या सहित अशोक मीणा उर्फ गोलू और विशाल मीणा को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी जितेंद्र शर्मा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शंकरलाल शर्मा अपनी ज्वैलरी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उनके बैग में करीब 10 किलो चांदी, सोने के जेवर, करीब 15 हजार रुपये नकद और दुकान की चाबियां थीं। रास्ते में एक सफेद कार ने उनका पीछा किया और आगे रोक लिया। कार से उतरे चार बदमाशों ने लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बचाव के दौरान शंकरलाल के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए तथा सिर, नाक और आंखों पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद बदमाश जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद मामला दर्ज कराया गया।

 

Read More एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 15 सितम्बर से चलेगा विशेष सफाई अभियान, प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
मिसाइल-ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में अमेरिकी खुफिया ठिकानों और निगरानी उपकरणों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। सीआईए...
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ