एक दर्जन से अधिक चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार : सोने-चांदी के आभूषण, लाखों रुपए नकद और स्कूटी बरामद, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों को पकड़ा

अगले दिन लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला

एक दर्जन से अधिक चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार : सोने-चांदी के आभूषण, लाखों रुपए नकद और स्कूटी बरामद, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों को पकड़ा

खोराबीसल थाना पुलिस ने करधनी व कालवाड़ क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोर—देव प्रताप सिंह शेखावत और रुद्राक्ष मिश्रा—को गिरफ्तार किया। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, लाखों की नकदी व स्कूटी बरामद हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई।

जयपुर। खोराबीसल थाना पुलिस ने करधनी कालवाड़ में एक दर्जन से अधिक चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों देव प्रताप सिंह शेखावत निवासी राधाविहार कॉलोनी खोराबीसल और रुद्राक्ष मिश्रा निवासी सोडाला महेश नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, लाखों रुपए नकद तथा स्कूटी बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 17 मार्च 2026 को परिवादी लोकेश शर्मा निवासी गोविंद नगर ने रिपोर्ट दी कि 16 मार्च को वह अपने परिवार सहित एक कार्यक्रम में गए थे। अगले दिन लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और सोने-चांदी के गहने नकदी चोरी हो चुकी थी। इस रिपोर्ट पर टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा
मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना को लेकर गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना। सरकार केवल कागज़ी विज्ञापनों और दौरों...
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, हीटवेव से बचने के लिए बरतें सावधानी
बॉर्डर पार अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती : खान विभाग का एक्शन प्लान, पकड़ेंगे और कार्रवाई करेंगे
तपती धूप में सुकून का अहसास : हवामहल में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम, स्मारक परिसर में करवाया जा रहा पानी का छिड़काव
डोनाल्ड ट्रंप की 'ईरानी नीति' ने अमेरिका को "अंधेरे गलियारे" में धकेला, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण : मोहसिन रज़ाई
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रैबीज पीड़ित कुत्ताें को दया मृत्यु देने की अनुमति संबंधी एनजीओ की याचिका पर सुनवाई से इनकार