जयपुर में दर्दनाक हादसा : टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ी बस, यात्रियों से भरी बस लेकर भागा चालक

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी

जयपुर में दर्दनाक हादसा : टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ी बस, यात्रियों से भरी बस लेकर भागा चालक
गलता गेट थाना इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पहले स्कूटी को साइड से टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे युवक को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद यात्रियों से भरी बस लेकर चालक मौके से फरार।

जयपुर। गलता गेट थाना इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पहले स्कूटी को साइड से टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे युवक को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद यात्रियों से भरी बस लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी हुई है। यह हादसा गलता गेट थाना क्षेत्र में सूरजपोल के पास ऑटोमोबाइल कट पर सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार हरियाणा नंबर की रोडवेज बस दिल्ली से सवारियों को लेकर जयपुर आ रही थी।

इसी दौरान बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गया। चालक ने बस नहीं रोकी और युवक को कुचलते हुए मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही गलता गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल भिजवाया। फिलहाल युवक की पहचान सुरोट निवासी विकास के रूप में हुई। वह महेश नगर में रहकर ऑनलाइन डिलिवरी करता है। थानाधिकारी धर्मसिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार बस और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी बंगाल में कांग्रेस की नई टीम तैयार : पार्टी ने की विधानसभा में विधायक दल के नेता की नियुक्ति, खड़गे ने दी मंजूरी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में जुल्फिकार अली और...
भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल : माफिया राज को मिल रहा बढ़ावा, जूली ने कहा- परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का कम हो रहा भरोसा
जयपुर में दर्दनाक हादसा : टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ी बस, यात्रियों से भरी बस लेकर भागा चालक
एनटीए ने प्रतियोगिता परीक्षाओं का बनाया मजाक : युवाओं के टूट रहे सपने, खेड़ा बोले- परीक्षा एजेंसी ने छात्रों के दिल में भरा खौफ
पंचम दा की जयंती पर गूंजेंगे उनके सदाबहार नगमे, सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप की विशेष प्रस्तुति 27 जून को
गैर इरादतन हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को 10 साल का कठोर कारावास, जानें पूरा मामला
सिर चढ़कर कर बोला इश्क : शादी नहीं तो नीचे नहीं! प्रेमी को बुलाने की मांग पर टावर पर चढ़ी युवती