परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग

दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद परिवहन निरीक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया। संघ ने कानोता थानाधिकारी को तत्काल निलंबित करने तथा संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग। साथ ही चेतावनी दी है कि संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर परिवहन निरीक्षक कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।

जयपुर। राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद परिवहन निरीक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ ने कानोता थानाधिकारी को तत्काल निलंबित करने तथा संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर परिवहन निरीक्षक कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम परिवहन निरीक्षक नवल मीणा और राम सिंह मीणा एक ट्रक चालक के खिलाफ परिवाद देने कानोता थाने पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान थानाधिकारी ने परिवहन निरीक्षक नवल मीणा के साथ थप्पड़ मारकर अभद्र व्यवहार किया तथा उन्हें बिना किसी कारण कुछ समय तक थाने में बैठाए रखा।

घटना के बाद परिवहन निरीक्षक संघ ने इसे सरकारी अधिकारियों के सम्मान और कार्य निष्पादन पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संघ का कहना है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। गौरतलब है कि पिछले वर्ष फरवरी में धौलपुर में भी पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। उस समय तत्कालीन परिवहन सचिव शुचि त्यागी ने गृह सचिव को पत्र लिखकर मामला उठाया था, जिसके बाद गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों को परिवहन अधिकारियों के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश जारी किए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ओमान के साथ समझौता होने...
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर