यूपीआई भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भारत के तकनीकी नवाचार और डिजिटल परिवर्तन की बड़ी उपलब्धि

यूपीआई भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीआई को भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2016 में शुरू हुआ यूपीआई आज दुनिया की प्रमुख रियल-टाइम डिजिटल भुगतान प्रणालियों में शामिल।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुआ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास से दुनिया की सबसे बड़ी रियल-टाइम डिजिटल भुगतान प्रणालियों में स्थापित हो चुका है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यूपीआई ने डिजिटल भुगतान को न केवल सरल और सुगम बनाया है, बल्कि भारत की तकनीकी क्षमता और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है। इसकी सफलता भारत के तकनीकी नवाचार और डिजिटल परिवर्तन की बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि यूपीआई की यात्रा सुविधा से आत्मनिर्भरता और नवाचार से वैश्विक नेतृत्व तक भारत के परिवर्तन की कहानी है। आज यूपीआई महज डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं है, बल्कि यह नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीआई ने आमजन के दैनिक लेन-देन को आसान बनाने के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या एलन कोचिंग संस्थान की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
छात्रा बहन के साथ रहकर कर रही थी नीट की तैयारी।
नागेंद्र के इस्तीफे की अटकलों पर शिवकुमार ने लगाया विराम, कहा- इस्तीफे का सवाल ही नहीं
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दी ओणम की शुभकामनाएं, कहा- यह एक जीवंत और उल्लासपूर्ण त्योहार
तिब्बत सीमा से लगे नेपाल में बाढ़ का कहर, 28 सुरक्षाकर्मी लापता; कई गांव और प्रोजेक्ट साइट्स तबाह
निकाय चुनाव में नामांकन पत्र के साथ इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें
खड़गे का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- त्योहारों पर महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, जनता को राहत के लिए उठाएं ठोस कदम
यूपीआई भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा