बस स्टैंड पर सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार : सामान बरामद, जानें पूरा मामला  

पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

बस स्टैंड पर सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार : सामान बरामद, जानें पूरा मामला  

सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी का खुलासा करते हुए दिनेश (25), गांव छापानेरी, भिनाय अजमेर को गिरफ्तार। आरोपी बस स्टैंड पर सो रहे यात्रियों की रेकी कर मोबाइल चोरी करता था। चोरी का रेडमी नोट 15 प्रो बरामद। दिनेश के खिलाफ पहले भी कई चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज।

जयपुर। सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक बदमाश दिनेश (25) गांव छापानेरी भिनाय अजमेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस स्टैंड पर सो रहे यात्रियों की रेकी कर उनके मोबाइल चोरी करता था।

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 18 मई को परिवादी नवीन ने सिंधीकैम्प थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि वह अपने भाई जयदीप के साथ हरिद्वार से जयपुर आया था और 18 मई को सुबह करीब 3 बजे सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर पहुंचा। तबीयत खराब होने के कारण वह वहीं लेट गया, जबकि उसका भाई पानी लेने चला गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से रेडमी नोट 15 प्रो मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने उससे चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बस स्टैंड पर सो रही सवारियों की रेकी कर उनके मोबाइल चोरी करता था। आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी दिनेश के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा और जयपुर के अलग-अलग थानों में धारा 379 आईपीसी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति संबंधी अपराधों और वांछित अपराधियों के खिलाफ सिंधीकैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Read More सरिस्का बफर क्षेत्र में बढ़ी बाघों की गतिविधि : वन विभाग ने जारी की चेतावनी, 11 बाघ-बाघिनों का विचरण जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

बिचून में बनेगा माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, माटी कलाकारों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार बिचून में बनेगा माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, माटी कलाकारों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
राजस्थान सरकार के श्रीयादे माटी कला बोर्ड ने जयपुर के बिचून में "माटी कला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" स्थापित करने का...
हिज्जबुल्ला का इजरायल पर बड़ा हमला: दक्षिणी लेबनान में 24 सैन्य अभियानों का दावा, मर्कवा टैंकों को बनाया निशाना
ट्रांसपोर्ट कारोबार पर मंडराया संकट: गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, जानिए क्या खुला और क्या बंद?
जयपुर पुलिस का एक्शन: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद 
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी : भाजपा का विधायकों पर 'परफॉर्मेंस टेस्ट' शुरू, सर्वे में खराब निकले तो कटेगा टिकट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा संपन्न, अब परिणाम का इंतजार
राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई: आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा, भ्रामक AI कंटेंट गंभीर विषय