वीडीओ परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न : प्रदेश में 80.94 और जयपुर में 77.38 प्रतिशत रही उपस्थिति, रोडवेज बसों-ट्रेनों में रही अभ्यर्थियों की भीड़

लंबी दूरी तय करने वाले हुए परेशान 

वीडीओ परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न : प्रदेश में 80.94 और जयपुर में 77.38 प्रतिशत रही उपस्थिति, रोडवेज बसों-ट्रेनों में रही अभ्यर्थियों की भीड़
राजस्थान में आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 5 लाख 11 हजार 610 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4 लाख 14 हजार 77 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 97 हजार 533 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में राज्यभर में 80.94 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। राजधानी जयपुर जिले में कुल 93 हजार 590 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 72 हजार 416 ने परीक्षा दी।

जयपुर। राजस्थान में रविवार को आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल 5 लाख 11 हजार 610 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 4 लाख 14 हजार 77 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 97 हजार 533 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में राज्यभर में 80.94 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। राजधानी जयपुर जिले में कुल 93 हजार 590 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 72 हजार 416 ने परीक्षा दी। इस तरह जयपुर में उपस्थिति 77.38 प्रतिशत रही, जो राज्य के औसत से कुछ कम रही। 

लंबी दूरी तय करने वाले हुए परेशान 
जानकारी के अनुसार सुबह से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्रों की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। कई अभ्यर्थी अपने गृह जिलों से रातभर यात्रा करके जयपुर और अन्य शहरों में पहुंचे। हालांकि निजी बस संचालकों की हड़ताल के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवहन की सीमित सुविधा के कारण अनेक स्थानों पर लंबी दूरी तय करने में देरी हुई। शहर के विभिन्न हिस्सो खासकर सिंधी कैंप बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य मागार्ें पर सुबह से ही भीड़ दिखाई दी। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई हुई। फिर भी अधिकांश अभ्यर्थियों ने समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी। प्रशासन और पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रोडवेज में परीक्षार्थियों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने कई रूट्स पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें