एआई तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी न्यूज वीडियो बनाकर वायरल मामला : एंकर की आवाज और स्टूडियो बैकग्राउंड का किया था दुरुपयोग, 4 आरोपी गिरफ्तार
तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान
गत 18 अप्रैल को परिवादी सत्यनारायण शर्मा ने फेसबुक पर वायरल हो रही एक एआई जनित रील के संबंध में शिकायत दर्ज। सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार। वीडियो पूरी तरह एआई तकनीक से तैयार।
जयपुर। जयपुर पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुरुपयोग कर फर्जी न्यूज वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में फर्स्ट इंडिया न्यूज का लोगो, एंकर की आवाज और स्टूडियो बैकग्राउंड का दुरुपयोग किया था। यह वीडियो पूरी तरह एआई तकनीक से तैयार किया था।
शिकायत और मामला दर्ज
गत 18 अप्रैल को परिवादी सत्यनारायण शर्मा ने फेसबुक पर वायरल हो रही एक एआई जनित रील के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी।
एआई टूल्स से बनाया गया फर्जी वीडियो
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने विभिन्न न्यूज वीडियो क्लिप्स को एडिट कर और एंकर की आवाज बदलकर एआई टूल्स की मदद से एक फर्जी वीडियो तैयार किया। इसके बाद इसे सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल किया।
तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान: साइबर टीम ने वीडियो के मूल स्रोत का पता लगाते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपी बिलाल खान (27) भोगदा एशबाग भोपाल मध्यप्रदेश, इनाम अहमद (29) जहांगीरबाद भोपाल मध्यप्रदेश, निखिल प्रजापत (22) चिकलोत रोड जहांगीरबाद भोपाल मध्यप्रदेश और अमृता धुमाल (37) मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

Comment List