वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान : कांग्रेस नेताओं का भाजपा सरकार पर हमला, वोट चोरी को बताया संविधान विरोधी कृत्य 

संविधान विरोधी सोच अब तानाशाही में बदल गई

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान : कांग्रेस नेताओं का भाजपा सरकार पर हमला, वोट चोरी को बताया संविधान विरोधी कृत्य 

आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में हमें लोगों के बीच जाकर सच बताना होगा, ताकि लोगों को भाजपा के झूठ, फरेब का पता चल सके।

जयपुर। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पर जयपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव की मौजूदगी में बैठक में विधायक प्रशांत शर्मा, विद्याधर चौधरी, लक्ष्मण मीणा सहित अनिल चौपड़ा, अभिषेक चौधरी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, वेद सोलंकी आदि मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए वोट चोरी को संविधान विरोधी कृत्य बताया। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का खुलासा करके मोदी सरकार की सच्चाई जनता के सामने उजागर कर दी है। मोदी सरकार और राज्यों में भाजपा की सरकारें वोट चोरी कर बनाई जा रही हैं। भाजपा की संविधान विरोधी सोच अब तानाशाही में बदल गई है। 

ये लोगों से उनके वोट देने का अधिकार भी छीनने में लगे हुए हैं। इनको केवल सत्ता की भूख है और जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। लोकसभा चुनाव में राजस्थान में भी जयपुर ग्रामीण, अलवर, कोटा, बीकानेर जैसी सीटों पर गड़बड़ी करके जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव में भी कई जगह वोट चोरी करके पर्ची सरकार बना ली। राहुल गांधी के उठाए मुद्दे में हस्ताक्षर अभियान के जरिए हमें अपना विरोध दर्ज कराना है। जनता के बीच भाजपा की सच्चाई उजागर करनी है। आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में हमें लोगों के बीच जाकर सच बताना होगा, ताकि लोगों को भाजपा के झूठ, फरेब का पता चल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
बजाज नगर के महावीर उद्यान में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति ने संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में “परिंडा लगाओ...
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, गठबंधन की गणित पर टिकी नजर, भाजपा कर रही एक सीट पर दावा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- मंहगाई के दौर में वेट कम कर जनता को राहत दे सरकार
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य