तीन साल की मासूम से हैवानियत : दरिंदगी से पहले देखे थे करीब 15 पॉर्न वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी वारदात के बाद भरतपुर भागने की फिराक में था
तीन साल की मासूम से रेप करने का आरोपी पॉर्न वीडियो देखने का आदी है। उसने मासूम से दरिंदगी करने से पहले भी करीब 15 पॉर्न वीडियो देखे थे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। मोबाइल में कई सारे पॉर्न वीडियो मिले हैं।
जोधपुर। सिर्फ तीन साल की मासूम से रेप करने का आरोपी पॉर्न वीडियो देखने का आदी है। उसने मासूम से दरिंदगी करने से पहले भी करीब 15 पॉर्न वीडियो देखे थे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए उसके मोबाइल में कई सारे पॉर्न वीडियो मिले हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी कुलियाना पुलिस थाना केथवाडा जिला डीग निवासी युवक कुरकुरे दिलाने के बहाने बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया था, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पॉर्न वीडियो देखने का आदी था। रेप की घटना को अंजाम देने से पहले भी उसने कई सारे वीडियो देखे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद भरतपुर भागने की फिराक में था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कई वर्षों से उसी गांव में रह रहा था, जिससे गांव के लोग उससे परिचित थे।

Comment List