जलदाय कर्मियों ने किया अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन, मांगों को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश 

कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता विकास शर्मा का घेराव कर प्रदर्शन किया

जलदाय कर्मियों ने किया अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन, मांगों को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश 
जयपुर शहर, जलदाय विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पानी पेच स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया

जयपुर। जयपुर शहर, जलदाय विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पानी पेच स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। विभाग में नई भर्ती, शहरी जल योजना में कार्य कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची, नियमित कर्मचारियों की डीपी सी, श्रमिक आवास गृह एवं पंप हाउस की मरम्मत,बकाया चल रहे चयनित वेतनमानों को शीघ्र निपटाने, सेवानिवृत्ति से पूर्व कर्मचारियों पीपीपीओ जारी करवाने, सहित अन्य मांगों को लेकर राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सईदुद्दीन खान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जमकर नारे बाजी कर प्रदर्शन किया।

संघ के वृत अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन मांगों पर कोई कारवाई नहीं हो रही है। इन सभी मांगों को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश था। आक्रोशित कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता विकास शर्मा का घेराव कर प्रदर्शन किया। उसके बाद मांगों को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के बाद अधिशासी अभियंता ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि 15 दिन में सभी मांगों का निस्तारण कर दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी