प्रदेश में फिर बदला मौसम : जयपुर-टोंक सहित कुछ जगहों पर बारिश, बादल-बारिश के कारण मौसम में घुली ठंडक; बाड़मेर में दिन का पारा 35 डिग्री पहुंचा

न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड

प्रदेश में फिर बदला मौसम : जयपुर-टोंक सहित कुछ जगहों पर बारिश, बादल-बारिश के कारण मौसम में घुली ठंडक; बाड़मेर में दिन का पारा 35 डिग्री पहुंचा

इस बीच 26 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से मौसम बदल सकता है। वहीं मौसम विभाग ने होली पर तेज गर्मी रहने की संभावना जताई है।

जयपुर।  राजस्थान में करीब एक सप्ताह बाद फिर से मौसम में बदलाव आया। सोमवार सुबह जयपुर और टोंक में बारिश हुई। अलवर में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ चली हवा के कारण ठंडक भी बढ़ गई। कुछ इलाकों में बादल भी छाए। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ  रहने का अनुमान है। इस बीच 26 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से मौसम बदल सकता है। वहीं मौसम विभाग ने होली पर तेज गर्मी रहने की संभावना जताई है।

मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज गर्मी रह सकती है। इस दौरान कुछ शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर तक दर्ज हो सकता है। इस बीच प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में 30 डिग्री या उसके आसपास तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा  जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 
वायदा बाजार की तेजी से जयपुर में चांदी ₹2,74,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शुद्ध सोना ₹800...
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का ट्रेलर रिलीज : शानदार और बड़े स्तर पर बनाई दुनिया की झलक दिखी, जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य भी दिखाए
कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर
सुप्रीम कोर्ट का आर्टिकल 142 का उपयोग: बंगाल चुनाव से पहले 'पूर्ण न्याय' का आदेश
5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम
लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान के इंजन में खराबी : दिल्ली में आपात लैंडिंग, सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित; एयरलाइंस ने कहा- इंजन में आग के बारे में नहीं थी सूचना