प्रदेश में बदला मौसम : कई जिलों में गिरे ओले, बारिश के कारण फसलों को नुकसान

दिनभर धूप खिली रही, शाम को बादल छाए

प्रदेश में बदला मौसम : कई जिलों में गिरे ओले, बारिश के कारण फसलों को नुकसान

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान। कोटा, टोंक, बूंदी, दौसा व श्रीगंगानगर प्रभावित, जयपुर में अंधड़ से 2 की मौत। तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज। मौसम विभाग के अनुसार 6-7 अप्रैल को फिर तेज आंधी-बारिश और ओलों की संभावना, 8 अप्रैल को भी असर रहेगा।

जयपुर। राजस्थान में शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा। दोपहर बाद कई जिलों में मौसम बदला और कोटा, टोंक, बूंदी, दौसा और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे। अचानक बदले मौसम से फसलों को नुकसान हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को भी बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर सहित कई जगहों पर ओले गिरे थे। जयपुर में शुक्रवार देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई थी। मौसम के बदलाव से दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट हुई है। बारिश के कारण मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है। जयपुर में दिनभर धूप खिली रही, शाम को बादल छाए।

आज राहत, कल से फिर आंधी-बारिश का दौर: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में फिलहाल आंधी-बारिश का दौर कुछ दिन और जारी रहेगा। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6 अप्रैल को दोपहर बाद एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में फिर से तेज आंधी-बारिश हो सकती हैं।  7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहेगा। इसके असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी व कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही 8 अप्रैल को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण