प्रदेश में बदला मौसम : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं भी चली

सिस्टम का सर्वाधिक असर रहेगा

प्रदेश में बदला मौसम : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं भी चली

वहीं राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए और तेज हवाएं चलीं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम का सर्वाधिक असर रहेगा।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसके असर से कई जिलों में मौसम बदला और कहीं बारिश हुई, कहीं ओले गिरे। जयपुर में सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इसके असर से बार फिर तापमान में गिरावट आने से सर्दी का असर बढ़ गया है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। राजस्थान के नागौर में बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन, सीकर में भी बारिश हुई। ऐसे में यहां फिर से सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए और तेज हवाएं चलीं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम का सर्वाधिक असर रहेगा।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। वर्तमान में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। मावठ के असर से आगामी 2-3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने व इसके बाद बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री बाड़मेर में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के भरूच स्टेशन पर संचालन समय में बदलाव। 18 मई 2026...
किसानों की आत्महत्या मामला: कनार्टक भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम सिद्दारमैया पर लगाया किसानों के शवों पर गारंटी की राजनीति का आरोप
ब्रेनडेड मरीज ओमप्रकाश ने 3 लोगों को दी नई जिंदगी : SMS अस्पताल में सफल अंगदान, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली पहुंचाई गईं किडनियां
ट्रंप का दावा : ईरान के साथ सैन्य संघर्ष, द्वितीय विश्व युद्ध और वियतनाम युद्ध जैसे ऐतिहासिक युद्धों की तुलना में काफी छोटा, साझा किया चार्ट- ईरान एक्सकर्शन दिया नाम
तमिलनाडु सरकार गठन पर सियासी घमासान: मणिकम टैगोर का पलटवार ; बोले-कांग्रेस ने टीवीके को दिया था समर्थन, विपक्ष कर रहा गठबंधन तोड़ने और एकता कमज़ोर करने की कोशिश
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट: बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र पर हमला: महिला सुरक्षा पर एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली सरकार की पोल, आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का लगाया आरोप