प्रदेश में बदला मौसम : देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश, कई जिलों में पलटी मार सकता है मौसम

दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज

प्रदेश में बदला मौसम : देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश, कई जिलों में पलटी मार सकता है मौसम

प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम जयपुर समेत सीकर, नागौर और बीकानेर में आंधी-बारिश ने राहत दी। जयपुर में रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि फलोदी 45.2°C के साथ सबसे गर्म रहा। तेज आंधी से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तापमान में हल्की गिरावट के संकेत दिए हैं।

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर गुरुवार को भी जारी रहा, हालाकि शाम को मौसम का मिजाज बदल गया और आंधी के साथ बारिश हुई। जयपुर में शाम को अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चलने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया जो कि रुक रुक कर देर रात तक जारी रहा। इसके कारण दिनभर की गर्मी से शाम को लोगों को राहत मिली। वहीं सीकर, नागौर, बीकानेर में भी आंधी के साथ बारिश हुई। श्रीमाधोपुर में तेज अंधड़ चला और हल्की बारिश हुई। वहीं इससे पहले दिन में अधिकांश जिलों में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म 45.2 डिग्री के साथ फलोदी रहा। बाड़मेर और जसलमेर में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने 17 मई से फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में तीव्र हीटवेव का दौर रहेगा। शुक्रवार को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कई इलाकों में बिजली हुई गुल

राजधानी जयपुर में शाम को आई तेज आंधी और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ज्यादा शिकायतें शहर के वैशाली नगर, भांकरोटा, झोटवाड़ा, सांगानेर, प्रतापनगर सहित कई इलाकों से सामने आई। बिजली गुल होने के कारण बिजली विभाग के कॉल के सेंटर पर शिकायतों का अंबार लग गया। इसके बाद शहर में डिस्कॉम की एफआरटी टीमें देर रात तक अलग अलग इलाकों में सप्लाई दुरुस्त करने में जुटी रही।

Read More फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद

 

Read More क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई : 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के हिसाब, नकदी समेत उपकरण जब्त

Tags: Weather

Post Comment

Comment List

Latest News

BSNL का बंपर ऑफर: सिर्फ ₹1 में 30 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग BSNL का बंपर ऑफर: सिर्फ ₹1 में 30 दिनों तक रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
BSNL ने ग्राहकों की भारी मांग पर अपने फ्रीडम प्लान की अवधि 31 मई 2026 तक बढ़ा दी है। इस...
ईंधन संकट : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- आम जनता को झेलना पड़ रहा महंगाई का बोझ
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला : महंगाई और बेरोजगारी को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताया, परीक्षा घोटालों में की सख्त कार्रवाई की मांग
ट्रंप का दावा: खाड़ी देशों की अपील के बाद ईरान पर हमला रूका, बहुत जल्द होगा समझौता
'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू
सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 30 दिन में शिकायतों का नहीं हुआ निपटारा, तो अधिकारी होंगे स्वतः निलंबित 
विपक्ष भ्रम फैलाकर कर रहा नाटकबाजी, जनता के हित में काम कर रही सरकार : मदन राठौड़