Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल, दिन में फिर तेज हुई गर्मी 

मौसम विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल, दिन में फिर तेज हुई गर्मी 

प्रदेश में सुबह जयपुर सहित कई जिलों में मौसम में बदलाव आया और इसके चलते बादल छाए। दिन में फिर से तेज धूप का असर। सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए। सुबह से चल रही हवा के कारण भी गर्मी का एहसास कम।

जयपुर। प्रदेश में शनिवार सुबह जयपुर सहित कई जिलों में मौसम में बदलाव आया और इसके चलते बादल छाए रहे। हालांकि दिन में फिर से तेज धूप का असर बढ़ गया है। शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। सुबह से चल रही हवा के कारण भी गर्मी का एहसास कम हो रहा है। वहीं, शुक्रवार देर रात बीकानेर, सीकर, अलवर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इस कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा।

मौसम विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर रहने और गर्मी तेज रहने का अनुमान जताया है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। इसके बाद जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ