तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी : कई जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में छाए बादल
जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताने लगी। अधिकांश जिलों में पारा 35 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 29 मार्च तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी। आज भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी।
जयपुर। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताने लगी है। अधिकांश जिलों में पारा 35 डिग्री पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 29 मार्च तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है। इससे पहले राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ।
बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। बीकानेर जिले के कई हिस्सों में दोपहर बाद हल्की धूलभरी हवा चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बीते 15 दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। इस कारण गर्मी का असर कम रहा है। बारिश और आंधी का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। मार्च के आखिर राजस्थान के अधिकतर जिलों में बदले मौसम का असर रहेगा।

Comment List