Weather Update : उत्तर भारत से चली बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में सर्दी, दिन और रात के तापमान में गिरावट
बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज
देश में अब सर्दी का असर धीरे धीरे बढ़ रहा है। उत्तर भारत से चली बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में अचानक सर्दी तेज कर दी। तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है। इससे रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का अहसास बढ़ गया है।
जयपुर। प्रदेश में अब सर्दी का असर धीरे धीरे बढ़ रहा है। उत्तर भारत से चली बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में अचानक सर्दी तेज कर दी। तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है। इससे रात के साथ ही दिन में भी सर्दी का अहसास बढ़ गया है। नागौर और फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
सर्द हवाएं चलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान सीकर के पास फतेहपुर में दर्ज हुआ, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में बना हुआ है।

Comment List