सर्दी का सितम फिर से शुरू : सर्द हवाओं और गलन ने गिराया पारा, मौसम रहेगा ड्राई 

एरिया में तापमान गिरने से सर्दी और बढ़ सकती है।

वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, सीकर 3.5, नागौर 3.8, लूणकरणसर 3.8 और करौली में 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर फिर से बढ़ गया है। दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में सर्द हवाओं के चलते गलन और ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं रात में सर्दी का अच्छा खासा असर बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, सीकर 3.5, नागौर 3.8, लूणकरणसर 3.8 और करौली में 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

राजधानी जयपुर में भी सर्दी का सितम फिर से शुरू हो गया है और इसके चलते यहां भी दिन में शीतलहर और रात में ठिठुरन भरी सर्दी का असर है। जयपुर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान शेखावाटी के एरिया में तापमान गिरने से सर्दी और बढ़ सकती है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन