कुएं में गिरने से महिला की मौत, सिविल डिफेंस टीम की आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को निकाला बाहर

घटना सुबह 3 बजे की बताई जा रही है

कुएं में गिरने से महिला की मौत, सिविल डिफेंस टीम की आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला के शव को निकाला बाहर
गीता देवी को बाहर निकालकर तुरंत बगरू सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जयपुर। जयपुर जिले के बगरू थाना इलाके के रामपुरा ऊती गांव में आज तड़के दिल दहला देने वाली घटना हुई। गांव की 50 वर्षीय महिला गीता देवी कुएं में गिर गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कुएं में गिरने से मची अफरा-तफरी
घटना सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला अचानक कुएं में गिर गई। कुएं में नीचे उतरने की कोई व्यवस्था नहीं थी, जिससे रेस्क्यू में देरी हुई। करीब ढाई घंटे बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
गीता देवी को बाहर निकालकर तुरंत बगरू सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन,  3 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन, 3 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम और एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते विमानों की लैंडिंग प्रभावित हो रही है। दिल्ली में...
एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल