‘ये चाँद सा रोशन चेहरा’ : जयपुर में सजेगी सुरों और यादों की खास महफिल, गोपाल शर्मा ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
कई कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बांधेंगे समां
शहर के संगीत प्रेमियों के लिए 29 मार्च की शाम खास बनने जा रही। संगीतमय कार्यक्रम ‘ये चाँद सा रोशन चेहरा’ का आयोजन महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में रविवार शाम 6 बजे। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया।
जयपुर। शहर के संगीत प्रेमियों के लिए 29 मार्च की शाम खास बनने जा रही है। संगीतमय कार्यक्रम ‘ये चाँद सा रोशन चेहरा’ का आयोजन महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में रविवार शाम 6 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया। इस विशेष आयोजन में 60, 70 और 80 के दशक के सदाबहार गीत ‘चाँद’ और ‘खूबसूरती’ की थीम पर प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम का निर्देशन टी-सीरीज से जुड़े ख्यातनाम गायक मोहन कुमार बालोदिया कर रहे हैं, जो गोल्डन एरा के गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस शाम में रश्मि बालोदिया सहित कई कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। लाइव बैंड और डायमंड ऑर्केस्ट्रा के साथ यह आयोजन और भी खास बनेगा।

Comment List