निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान, मोबाइल की सीडीआर से सुसाइड का कारण तलाश रही पुलिस

युवक का शव लहूलुहान हालत में बिल्डिंग के नीचे मिला

निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान, मोबाइल की सीडीआर से सुसाइड का कारण तलाश रही पुलिस
मानसरोवर इलाके में एक युवक ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव लहूलुहान हालत में बिल्डिंग के नीचे मिला।

जयपुर। मानसरोवर इलाके में एक युवक ने निर्माणाधीन बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव लहूलुहान हालत में बिल्डिंग के नीचे मिला। पुलिस के अनुसार, वह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग तक पैदल पहुंचा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब मोबाइल की सीडीआर खंगालकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

थाना प्रभारी सतीश चंद ने बताया कि सोडाला के रामनगर विस्तार निवासी गौरव शर्मा (25) ने 4 सितंबर की रात गंगा-जमुना पेट्रोल पंप के पास बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

परिजनों ने किसी परेशानी से किया इनकार: गौरव सीतापुरा स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी करता था और अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता अरुण शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गौरव को लेकर किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सपा के नीले रंग अपनाने पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- रंग बदलने से पुराने राजनीतिक दाग नहीं मिटेंगे सपा के नीले रंग अपनाने पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- रंग बदलने से पुराने राजनीतिक दाग नहीं मिटेंगे
समाजवादी पार्टी द्वारा अपने नेताओं व फ्रंटल संगठनों के लिए नीले रंग को तवज्जो देने पर भाजपा ने कड़ा हमला...
राजस्थान रोडवेज में सिविल डिफेंस परिचालकों की आय पर सख्ती, 15 दिन में होगी आय की समीक्षा
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
इसरो का निजीकरण नहीं, उन्नत मिशनों पर रहेगा फोकस, स्टार्टअप की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
बागपत में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक बच्ची समेत पांच की मौत, 27 घायल; गोगामेड़ी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
यमन में भीषण संघर्ष, 100 से ज्यादा सैनिक मारे और घायल; हूती विद्रोहियों के खिलाफ सेना ने कई इलाकों पर कब्जा जमाया
गाइड, स्थानीय परिवहन और पारंपरिक कला से जुड़े लोगों को मिलेगा प्रोत्साहन, हवेलियों को वैश्विक पहचान