किसान और गरीब सरकार की प्राथमिकता, विकसित राजस्थान में निभाएं भागीदारी : मुख्यमंत्री

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का भी आह्वान

किसान और गरीब सरकार की प्राथमिकता, विकसित राजस्थान में निभाएं भागीदारी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री सीएमआर पर संबल सखी एवं माय भारत वॉलिंटियर्स से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के केंद्र में युवा, महिला, किसान और गरीब हैं। वॉलिंटियर्स सरकार और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनकर डिजिटल सेवाओं, ई-गवर्नेंस और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल, ऊर्जा, रोजगार और कृषि क्षेत्रों में व्यापक कार्य कर रही है। प्रदेश में अब तक सवा लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं तथा राइजिंग राजस्थान के तहत हुए निवेश समझौतों में से 9 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों को केंद्र की किसान सम्मान निधि के अलावा राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता, गेहूं पर बोनस तथा पशुपालकों को दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर अनुदान दिए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने नशामुक्त राजस्थान, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का भी आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद