युवा कांग्रेस का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन : वोट चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे, सीएम आवास कूच पर हिरासत में लिए कार्यकर्ता

पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर हल्का बल प्रयोग किया

युवा कांग्रेस का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन : वोट चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे, सीएम आवास कूच पर हिरासत में लिए कार्यकर्ता

वोट चोरी, प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुरुवार को शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में लिया।

जयपुर। वोट चोरी, प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुरुवार को शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान चिब सहित युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूंड, यशवीर सूरा सहित कई पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के बाद नेताओं ने सीएम आवास कूच का ऐलान किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही सीएम आवास कूच करने लगे तो पुलिस ने गवर्मेंट हॉस्टल चौराहे पर बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता बेरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 व्यापार नीति जारी कर "मजबूत अमेरिका" का संदेश दिया है। एजेंडे...
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद