महिलाओं के कपड़े पहन लगाया फंदा, 3 बच्चों के पिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी

जांच में जुटी पुलिस

महिलाओं के कपड़े पहन लगाया फंदा, 3 बच्चों के पिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी
जयपुर के गलता गेट इलाके में तीन बच्चों के पिता द्वारा संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक महिलाओं के परिधान पहने हुए मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।

जयपुर। जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र में बुधवार रात आत्महत्या का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया। तीन बच्चों के पिता एक युवक ने महिलाओं के कपड़े पहनकर फंदा लगा लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ युवक द्वारा महिलाओं के कपड़े पहनने की वजह की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र मुनीर के रूप में हुई है। वह विवाहित था और तीन बच्चों का पिता था। घटना की सूचना मिलने पर गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने के कारण आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। युवक महिलाओं के कपड़ों में क्यों था, इसे भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है। गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और महिलाओं के कपड़े पहनने के पीछे क्या वजह थी, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया