एसीबी का बड़ा ट्रैप, 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और दलाल गिरफ्तार

खेत की तरमीन व रिकॉर्ड दुरुस्त करने के बदले मांगी घूस

एसीबी का बड़ा ट्रैप, 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और दलाल गिरफ्तार
जैसलमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाचना उपनिवेशन विभाग के पटवारी लखवीर यादव और उसके दलाल जेटूसिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। आरोपियों ने खेत के पुनः सीमांकन, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने और पैमाइश रिपोर्ट तैयार करने के बदले घूस मांगी थी। शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई।

जैसलमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नाचना उपनिवेशन विभाग के पटवार हल्का अजासर के पटवारी लखवीर यादव और उसके दलाल जेटूसिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के अनुसार,परिवादी ने जैसलमेर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता के खेत की पुन: सीमांकन करने, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने और पैमाइश की मौका रिपोर्ट तैयार करने के एवज में पटवारी लखवीर यादव अपने दलाल जेटूसिंह के माध्यम से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

रिश्वत न देने पर पीड़ित को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, शुक्रवार को जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से मुस्तैद एसीबी की टीम ने दबिश देकर पटवारी और उसके दलाल को दबोच लिया। दलाल जेटूसिंह के पास से रिश्वत के पूरे 50 हजार रुपए मौके पर ही बरामद कर लिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन