सूर्यदेव का रौद्र अवतार : जैसलमेर में आसमान से बरस रही आग, 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम की जानकारी लेते रहें और खुद को सुरक्षित रखें

सूर्यदेव का रौद्र अवतार : जैसलमेर में आसमान से बरस रही आग, 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट
गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं वहीं आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद। पिछले दो दिनों से जिले का अधिकतम तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज। जैसलमेर का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस।

जैसलमेर। सरहदी जिले में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं वहीं आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। पिछले दो दिनों से जिले का अधिकतम तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। रविवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 9 से 11 जून तक जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवरों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से बरसती आग और गर्म थपेड़ों के चलते शहर की मुख्य सड़कें व बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लू के डर से लोग घरों और दफ्तरों में ही दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञों का मानना है, कि पड़ोसी जिलों में हुई आंधी-बारिश की वजह से पारा अभी 45 डिग्री के पार नहीं गया है, लेकिन यह राहत बहुत ही कम समय के लिए है। आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी होने का पूवार्नुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में चलने वाली तीव्र गर्म हवाएं जनजीवन को और अधिक प्रभावित करेंगी।  

सीमावर्ती क्षेत्र में जून के महीने में पारा अक्सर 47 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में मौसम विभाग और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और खुद को सुरक्षित रखें।
-डॉक्टर्स की एडवायजरी

भीषण गर्मी और लू के इस दोहरे खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आमजन को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है। डॉक्टरों का कहना है, कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है। बढ़ती तपिश को देखते हुए स्थानीय डॉक्टरों ने सलाह दी है, कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच जब धूप सबसे तेज होती है, तब बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। प्यास नहीं लगने पर भी नियमित अंतराल में पानी, ओआरएस,नींबू पानी, छाछ और लस्सी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। बाहर निकलना अनिवार्य हो, तो सिर और चेहरे को सूती कपड़े से ढक कर रखें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।
फोटो- 

Post Comment

Comment List

Latest News

बड़ी खबर: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू  बड़ी खबर: ओमान तट के पास टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू 
मुंबई एमआरसीसी ने ओमान प्राधिकारियों के साथ मिलकर एमटी मेरीवेक्स टैंकर पर मिसाइल हमले के बाद सभी 24 भारतीय नाविकों...
राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 141 RPS अफसरों के तबादले
अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग : 3 मजदूरों की मौत, छोटे से मकान में हो रही थी संचालित
केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए शुरू होगी मुफ्त बस यात्रा योजना, सरकार कर रही तेजी से काम
कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार, शराब के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
सूर्यदेव का रौद्र अवतार : जैसलमेर में आसमान से बरस रही आग, 3 दिन हीटवेव का येलो अलर्ट
रुपया 23 पैसे मजबूत होकर 95.48 पर खुला, ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के पास