कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत : 20 फीट उछलकर गिरा युवक, मौके पर मौत

मोबाइल पर आए कॉल से हुई मृतक की पहचान  

कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत : 20 फीट उछलकर गिरा युवक, मौके पर मौत
एक तेज रफ्तार बाइक और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की भिड़ंत मेंं बाइक सवार युवक हवा में करीब 20 फीट उछल कर दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत। वहीं, भिड़ंत के बाद बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई, जिससे हुए शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई।

जैसलमेर। जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई एक तेज रफ्तार बाइक और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की भिड़ंत मेंं बाइक सवार युवक हवा में करीब 20 फीट उछल कर दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भिड़ंत के बाद बाइक कार के अगले हिस्से (बोनट) में फंस गई, जिससे हुए शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। हादसे के वक्त कार में रामगढ़ निवासी ज्वेलर पंकज सोनी (28), उनके साले मोतीलाल सोनी (22) और रिश्तेदार महेंद्र सोनी (27) सवार थे। तीनों जैसलमेर के बोहा गांव में एक ग्राहक को सोने के गहने देकर वापस रामगढ़ लौट रहे थे। पंकज सोनी ने बताया, सामने से आ रही बाइक तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आई और कार से टकरा गई। टक्कर के बाद जैसे ही कार में आग लगी, गाड़ी के तीन दरवाजे ऑटोमैटिक लॉक हो गए। कार सवारों में हड़कंप मच गया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद पीछे का एक दरवाजा खुल गया, जिससे तीनों युवक समय रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। हादसे में कार सवार मोतीलाल सोनी के सिर पर चोट आई है।

मोबाइल पर आए कॉल से हुई मृतक की पहचान  
कार से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद युवकों ने घायल बाइक सवार की मदद करने की कोशिश की, लेकिन वह दम तोड़ चुका था। इसी दौरान मृतक के पास गिरे मोबाइल पर उसके परिजनों का फोन आया। कार सवारों ने फोन उठाकर परिजनों को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलते ही नेहड़ाई गांव से रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान फकीरा राम भील (28), निवासी नेहड़ाई के रूप में हुई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग NEET पेपर लीक पर संसद में संग्राम : हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का पहला दिन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मानसून सत्र का पहला दिन नीट पेपर लीक विवाद की भेंट चढ़ गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की...
प्रदेश में प्रमुख मार्गों पर टोल महंगा : आज रात 12 बजे से नई दरें लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत
कैंसर मरीजों को जिले में ही मिलेगा विशेषज्ञ उपचार, आरजीएचएस में एआई से होगी निगरानी
युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज गलत, खड़गे बोले- शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए सरकार तैयार नहीं
उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन : एहतियातन रोकी चारधाम यात्रा, अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश
जापान में गूंजा रॉयल राजस्थान, पर्यटन उद्योग के बीच उत्पादों को प्रस्तुत करना कार्यक्रम का उद्देश्य
राजस्थान के बांधों में पानी की स्थिति पिछले साल से कमजोर, 45.34 प्रतिशत पर जलभराव