स्कॉर्पियो हादसे के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन : एयरबैग नहीं खुलने का आरोप, विरोध में सड़क पर उतरे परिजन और दोस्त

प्रदर्शनकारी रैली के साथ कंपनी के शोरूम पहुंचे

स्कॉर्पियो हादसे के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन : एयरबैग नहीं खुलने का आरोप, विरोध में सड़क पर उतरे परिजन और दोस्त
झुंझुनूं में स्कॉर्पियो हादसे में युवा व्यवसायी तरुण नायक की मौत के बाद परिजनों और दोस्तों ने वाहन निर्माता कंपनी के खिलाफ विरोध रैली निकाली। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन से खींचते हुए शहरभर में प्रदर्शन। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के समय एयरबैग नहीं खुलने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा सुधार और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।

झुंझुनूं। जिले में स्कॉर्पियो हादसे में जान गंवाने वाले युवा व्यवसायी तरुण नायक के परिजनों और दोस्तों ने सोमवार को एक बार फिर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन से बांधकर पूरे शहर में रैली निकाली। इसके पीछे करीब 100 वाहनों का काफिला चला, जिससे कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। रोडवेज डिपो के सामने करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वाहन निर्माता कंपनी को ग्राहकों की सुरक्षा को सवार्ेच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उनका आरोप है कि हादसे के दौरान स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुला, जबकि चालक ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। उन्होंने मांग की कि या तो इस मॉडल को बंद किया जाए या सुरक्षा संबंधी सुधार कर इसे अपग्रेड किया जाए। प्रदर्शनकारी रैली के साथ कंपनी के शोरूम पहुंचे, जहां हवन कर कंपनी को सद्बुद्धि देने की कामना की गई।

यह था मामला: मामला 20 जुलाई को डूंडलोद बाइपास पर हुए सड़क हादसे से जुड़ा है। झुंझुनूं निवासी 21 वर्षीय तरुण नायक अपने चार साथियों के साथ सीकर से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल तरुण को नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गयाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर