एथेनॉल का टैंकर और ट्रेलर भिड़े : 10 किमी तक दिखीं आग की लपटें, दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

भारतमाला सड़क मार्ग पर दोनोंं ओर लगा 7 किलोमीटर लम्बा जाम

एथेनॉल का टैंकर और ट्रेलर भिड़े : 10 किमी तक दिखीं आग की लपटें, दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

भारतमाला सड़क मार्ग पर श्रीलक्ष्मणनगर टोल के निकट दोपहर एक एथेनॉल के टैंकर और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद दोनोंं वाहनों में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी। जानकारी अनुसार, टैंकर सुबह तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़ा था।

आऊ। भारतमाला सड़क मार्ग पर श्रीलक्ष्मणनगर टोल के निकट शुक्रवार दोपहर एक एथेनॉल के टैंकर और ट्रेलर में भिड़ंत के बाद दोनोंं वाहनों में आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी अनुसार, टैंकर सुबह तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रेलर चालक जितेंद्र (33) निवासी निजामपुर, सोनीपत (हरियाणा) ने खड़े टैंकर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई और लपटें करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं।

गनीमत रही, कि एथेनॉल के टैंकर में भरा एथेनॉल सुरक्षित रह गया। जबकि टैंकर की बॉडी और टायर जल गए। वहीं ट्रेलर में भरे चावल का कुछ हिस्सा व वाहन का ढांचा आग की चपेट में आ गया। दोनों चालकों ने सूझबूझ दिखा समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंची। फलौदी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को पानी की कमी के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं। बाद में भारतमाला के टैंकर, पीएचडी विभाग व किसानों के नलकूपों से पानी मंगवाकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

4 घंटे तक बाधित रहा यातायात
हादसे के चलते मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब 4 घंटे तक यातायात बाधित रहा और 6-7 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने दोनों तरफ का यातायात रोककर बाद में एक लेन से ट्रेफिक सुचारु करवाया। वहीं जले हुए वाहनों को सड़क किनारे से हटाने की कार्रवाई चल रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शुरू की योजना : 18 जिलों में प्रक्रिया अधूरी, दुर्घटना में हुए घायलों को 7 दिन तक मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार   केन्द्र सरकार ने शुरू की योजना : 18 जिलों में प्रक्रिया अधूरी, दुर्घटना में हुए घायलों को 7 दिन तक मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस उपचार  
सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को अब इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं। केन्द्र सरकार ने 'कैशलेस...
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक पर तृणमूल का राज्यसभा से बहिर्गमन: डेरेक ओ' ब्रायन का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, बोले-सरकार पश्चिम बंगाल में कुछ ज्यादा ही व्यस्त
मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार का छठा संस्करण, राजस्थान के वन अधिकारियों और वालंटियर्स पुरस्कार से सम्मानित 
खल्लारी रोपवे हादसा: जिला प्रशासन ने संचालक कंपनी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, एक महिला की मौत अन्य 16 घायल 
गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को का दावा: बोले लेनिनग्राद क्षेत्र के ऊपर 50 से अधिक ड्रोन नष्ट, ड्रोन हमले को नाकाम करने की कार्रवाई जारी
सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार : 5 माह के मासूम की मौत; एक दर्जन महिला-पुरुष घायल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग आज जारी करेगा संशोधित मतदाता सूची, 28.06 लाख लंबित मतदाताओं के डेटा का हो चुका है निपटारा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आज