रात खेतानाडी में चाकूबाजी, पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं किया केस

 घायलों के बारे में भी नहीं दे रही जानकारी

रात खेतानाडी में चाकूबाजी, पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं किया केस

शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र खेतानाडी एरिया में रात को चाकूबाजी हुई, हमले में तीन चार लोग चोटिल हो गए

जोधपुर। शहर के नागौरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र खेतानाडी एरिया में रात को चाकूबाजी हुई। हमले में तीन चार लोग चोटिल हो गए। हमला किस बात को लेकर हुआ और घायल कौन हुए लोग थे, पुलिस आज दोपहर तक मामले में कुछ भी बताने से कतराती रही। घायलों का उपचार के लिए एमजीएच लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज होने से इंकार कर हुए हर तरह से पल्ला झाड़ दिया।

जानकारी के अनुसार नागौरी गेट स्थित खेतानाडी इलाके में रविवार की रात में चाकूबाजी की घटना हुई। यहां पर दो गुटों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी, मगर बताया कि चाकू लगने से तीन-चार लोग जख्मी हो गए है। इस पर पुलिस एमजीएच गई जहां पर घायलों का पर्चा बयान लिया गया। नागौरी गेट थाना पुलिस से जब घटना को लेकर पूछा गया तो मामला दर्ज होने से इंकार किया गया। घायलों का नाम भी पुलिस बताने से कतराती रही। संबंधित थानाधिकारी ने भी फोन नहीं उठाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर