पाकिस्तान को रोके गए पानी में से 10 फीसदी का उपयोग लेना शुरू : कांग्रेस को ऐसे समय में राजनीति नहीं करनी चाहिए, राठौड़ ने कहा- लोगों में देश भक्ति का जज्बा जागा है

जोधपुर पहुंचने पर स्वागत, फलोदी के लिए रवाना

पाकिस्तान को रोके गए पानी में से 10 फीसदी का उपयोग लेना शुरू : कांग्रेस को ऐसे समय में राजनीति नहीं करनी चाहिए, राठौड़ ने कहा- लोगों में देश भक्ति का जज्बा जागा है

उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की साख को बढ़ाया है, यह सारी दुनिया जानती है।

जोधपुर। पाकिस्तान ने आतंकवाद को पैदा किया। आतंवादियों को प्रश्रय दिया है। प्रशिक्षण दिया और निर्दोष नागरिकों की हत्या का कुकृत्य किया है। ऐसे में उसको सबक सिखाना बहुत जरूरी था और हमारी सेना ने बखूबी सबक सिखाया है। उनके आतंकवाद के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है। आतंकवादियों को धराशाही किया है। उनके एयरबेस को तोड़ा ताकि वे किसी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि नहीं कर पाए। यह बात आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कही। राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि-ऐसी स्थिति पैदा की गई कि पाकिस्तान गिड़गिड़ाया। उसने हिन्दूस्तान के अधिकारियों से बात करी कि हम बात करना चाहते है। बातचीत के बाद सीजफायर का निर्णय लिया गया। यह बात सही है कि पाकिस्तान अविश्वसनीय है। क ई बार पाकिस्तान ने सीज फायर तोड़ा है और आतंकवाद की गतिविधियां करता रहा है। लेकिन इस बार उसकी रीढ़ तोड़ दी है। पूरा अच्छी तरह से सबक सिखाया गया है, दुनिया में वह बेनकाब हो गया है।

राठौड़ ने कहा कि पूरा हिन्दूस्तान एकजुट रहा है। हमारी सेना ने बहुत बहादूरी दिखाई है और आतंकवाद का खात्मा करने में सफलता प्राप्त की। अभी हम लोग सभी नेता सीमांत क्षेत्रों का दौरा करने के साथ पड़ताल कर रहे है। पानी के सवाल पर कहा कि जो पानी हमने रोका है उसमें से दस फीसदी पानी हमने उपयोग में लेना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की जीवन रेखा यह पानी है। वह खून भी बहा रहा है। इसी आधार पर वह घुटने टेक देगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार का अच्छा निर्णय है। इस मौके कांगे्रस को कैसे राजनीति करने की सूझी है जबकि कोई मध्यस्थ नहीं है। इस प्रसंग पर कतई राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांगे्रस ने पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्र पूछना शुरू कर दिया था जोकि सही नहीं है। हमें इस पर गर्व करना चाहिए।

तिरंगा यात्रा पर कहा कि यह देशभक्ति का जज्बा है यह नागरिक निकाल रहे है, ये कोई बीजेपी का नहीं है। इसके लिए लोगों में अब राष्ट्र भक्ति का जज्बा जागा है। धर्म के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि जो लोग यह बात उठा रहे है उनके पास कोई सबूत नहीं है। जिन बहनों के साथ यह गुजरा है उनसे जाकर पूछो। उनसे धर्म और कलाम जैसी बात की गई है। सांसद उम्मेदाराम को घेरते हुए राठौड़ ने कहा कि उनके द्वारा पूछे गए सवाल से वे निदंनीय है। कांगे्रस को भी अपने ऐसे सांसद से निजात पाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की साख को बढ़ाया है, यह सारी दुनिया जानती है। कल का उनका भाषण था जोकि एक सैनिक की तरह था।

जोधपुर पहुंचने पर स्वागत, फलोदी के लिए रवाना :
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज जयपुर से रवाना होकर जोधपुर पहुंचे। राइकाबाग रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के साथ जोधपुर पहुंचे। राठौड़ का स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में किया गया। राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र बोराणा, जगदीश धानदिया और देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जोधपुर से कुछ ही देर में मदन राठौड़ फलोदी के लिए रवाना हो गए। उनका रामदेवरा जाने का कार्यक्रम भी है, जहां वे बाबा रामदेव के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। मदन राठौड़ का जैसेलमेर जाकर वही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

Read More मैजिशियन्स एसोसिएशन राजस्थान के जादूगरों की महत्वपूर्ण बैठक, जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय जादूगर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ