किराए के मकान में पुलिस की रेड : 62 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज ; तलाश जारी

मकान में अवैध रूप से डोडा पोस्त होने की जानकारी

किराए के मकान में पुलिस की रेड : 62 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त, मां बेटे के खिलाफ केस दर्ज ; तलाश जारी

किराए के मकान में पुलिस ने रेड दी। घर की तलाशी में पुलिस को 62 किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त मिला। आरोपी हाथ नहीं लगे, पुलिस ने मां बेटे का नामजद कर केस दर्ज किया। उनकी तलाश जारी है। घर से चार कट्टे मिले है जिनमें दो पूर्ण रूप से भरे हुए थे। मकान में अवैध रूप से डोडा पोस्त होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम के साथ वहां रेड दी गई।

जोधपुर। शहर के निकट बनाड़ स्थित खोखरिया में झोपड़ी रोड श्रीयादे नगर में एक किराए के मकान में पुलिस ने रेड दी। घर की तलाशी में पुलिस को 62 किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त मिला। आरोपी हाथ नहीं लगे, पुलिस ने मां बेटे का नामजद कर केस दर्ज किया। उनकी तलाश जारी है। घर से चार कट्टे मिले है जिनमें दो पूर्ण रूप से भरे हुए थे। बनाड़ थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि झोपड़ी रोड खोखरिया स्थित श्रीयादे नगर क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से डोडा पोस्त होने की जानकारी मिली।

इस पर पुलिस टीम के साथ वहां रेड दी गई। घर की महिला सुमन विश्रोई वहां से चली गई। बाहर एक कमरें की तलाशी लिए जाने पर चार कट्टे मिले। जिनमें दो पूर्ण रूप से अवैध डोडा पोस्त और दो आधे भरे थे। कुल 62 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। सुमन के पुत्र रोहित को भी नामजद किया गया है। मां बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है। दोनों की तलाश जारी है। जिस मकान में रेड दी गई उसके आगे की इनका घर का मकान आया है, पीछे किराए पर ले रखा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान