राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, पांच महिलाएं पकड़ी गईं; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

जोधपुर में फर्जी मतदान का प्रयास

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, पांच महिलाएं पकड़ी गईं; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
जोधपुर नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 77 में दूसरे के नाम पर फर्जी मतदान का प्रयास सामने आया है। मतदाता सूची में नाम न होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पांचों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

जोधपुर। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर पांच महिलाएं कथित तौर पर दूसरे मतदाताओं के नाम पर वोट डालने पहुंची थीं। महिलाओं के नाम संबंधित मतदाता सूची में नहीं होने की बात सामने आने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पांचों महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं फर्जी मतदाता बनकर मतदान केंद्र पहुंची थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिलाएं किसके कहने पर मतदान केंद्र पहुंची थीं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा