झंवर थाने का एसएचओ 50 हजार की घूस लेते ट्रैप

मारपीट का मामला रफा-दफा करने की एवज में ली रिश्वत

झंवर थाने का एसएचओ 50 हजार की घूस लेते ट्रैप

घूस की राशि लेने के लिए परिवादी को पासपोर्ट कार्यालय के नजदीक बुलाया गया।

जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जोधपुर कमिश्नरेट के जिला पश्चिम अंतर्गत झंवर थाने में कार्यरत थानाधिकारी मूलाराम चौधरी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एसएचओ ने यह राशि पीड़ित से मारपीट के प्रकरण में मामला रफादफा करने की एवज में मांगी थी। ब्यूरो के उपाधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि उसके खिलाफ झंवर थाने में मारपीट का प्रकरण दर्ज है। पुलिस इसमें कार्रवाई नहीं कर रही है। थानाधिकारी उससे मामले को रफादफा करने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं।

राठौड़ ने बताया, सत्यापन कराने पर शिकायत को सही पाया गया। घूस की राशि लेने के लिए परिवादी को पासपोर्ट कार्यालय के नजदीक बुलाया गया। जहां एसएचओ मूलाराम चौधरी पहुंचे और परिवादी से 50 हजार की रिश्वत ली। तभी एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता  नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
जयपुर के मानसरोवर स्थित नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता को लेकर उठे विवाद से विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़...
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद
जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को परेशानी
MSME निर्यात को बढ़ावा: इलेक्ट्रानिक तरीके से डाक के जरिये निर्यात पर प्रशुल्क, कर वापसी के लाभ लागू
Weather Update : प्रदेश में सर्दी का असर कम, कल से छा सकते हैं बादल