नगर निकाय चुनाव: जोधपुर की छह नगरपालिकाओं में मतदान जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कतार में खड़े होकर डाला वोट

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

नगर निकाय चुनाव: जोधपुर की छह नगरपालिकाओं में मतदान जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कतार में खड़े होकर डाला वोट
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के तहत जोधपुर की छह नगरपालिकाओं में मतदान जारी। केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किश्मिदेसर में कतार में लगकर मतदान किया।

जोधपुर। राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के तहत जोधपुर जिले की छह नगरपालिकाओं में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी और अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वे किश्मिदेसर स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के भाग संख्या 210 में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचे। मेघवाल आम मतदाताओं की तरह कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मतदान से पहले उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना प्रत्येक नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी है।

वहीं, कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने अलवर में मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल है। जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और कांग्रेस को सत्ता में लाने का फैसला कर चुकी है।

 

Read More निर्दलीयों को भा रहे अलमारी, सेब, गुब्बारा  जैसे चिह्न : अलमारी से खुलेंगे चुनावी राज, बांसुरी बजाएगी किस्मत

Post Comment

Comment List

Latest News

रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित रामदेवरा मेले के श्रद्धालुओं को यात्री टैक्स में मिलेगी छूट, 10 दिन के लिए अधिकतम 6,500 रुपए प्रस्तावित
रामदेवरा मेले में दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं को लाने वाले वाहनों को यात्री टैक्स में राहत देने की तैयारी। वित्त...
एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स की मैपिंग से निर्यात और निवेश बढ़ाने पर जोर, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रसंस्करण और निर्यात पर फोकस
नगर निकाय चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 73.36% मतदान, कानोता 81.37% के साथ सबसे आगे, सांभर में सबसे कम वोटिंग
नगर निकाय चुनाव: विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की, मतदान केंद्र पर हंगामा; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
भारत दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा जूट उत्पादक देश, 40 लाख किसान परिवारों और 3.70 लाख श्रमिकों की आजीविका जुड़ी
ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों को राहत, अब ई-रिक्शा और टू-व्हीलर की आरटीओ में हो सकेगी फिटनेस जांच
वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर खास तस्वीर की साझा