दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान, पहले तीन घंटे की तुलना में दूसरे तीन घंटे में मतदान की रफ्तार दोगुनी से अधिक बढ़ी

सुबह से ही मतदाताओं की कतारें

दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान, पहले तीन घंटे की तुलना में दूसरे तीन घंटे में मतदान की रफ्तार दोगुनी से अधिक बढ़ी
नगर निगम के 100 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान। शहर के 815 मतदान केंद्रों पर सुबह से कतारें। शुरुआती तीन घंटों में 18.33 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अगले तीन घंटों में बढ़कर 38.84 प्रतिशत पहुंचा।

कोटा। नगर निगम कोटा के 100 वार्डों के लिए हो रहे मतदान में दोपहर तक मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ता गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शहर में मतदान के लिए 815 केन्द्र बनाए गए हैं, जहां सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।

सुबह के समय मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन समय बढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार में तेजी आई। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सुबह 7 से 10 बजे तक पहले तीन घंटे में 18.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अगले तीन घंटे में मतदान प्रतिशत बढ़कर 38.84 प्रतिशत पहुंच गया।

नगर निगम के 100 वार्डों में कुल 8,26,923 मतदाता हैं। इनमें सुबह 10 बजे तक 1,81,550 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि दोपहर 1 बजे तक यह संख्या बढ़कर 3,21,160 हो गई।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने बताया कि सुबह से दोपहर तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

Read More कोटा में किडनी फेल होने से एक प्रसूता की मौत, दूसरी आईसीयू में

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.